फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pepsi Sharma Death: रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, हार्ट फेलियर होने से गई जान, बीमार मां से आए थे मिलने

Mon, 08 Jun 2026 04:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

 प्रसिद्ध रागनी गायक पेप्सी शर्मा (39) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मोदीनगर अस्पताल में मृत घोषित हुए पेप्सी ने हरियाणवी लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
रागनी गायक पेप्सी शर्मा - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी के गांव पतला निवासी प्रसिद्ध रागनी गायक पेप्सी शर्मा (39) का रविवार को हार्ट फेलियर होने से निधन हो गया। पेप्सी शर्मा परिवार समेत नोएडा रहते थे। उनकी माता माया देवी बीमार चल रही थीं। रविवार दोपहर वह मां का हाल जानने गांव पतला आए थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ, उन्हें उपचार के लिए मोदीनगर जीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पेप्सी शर्मा छह भाइयों में सबसे छोटे थे। भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि कक्षा 11 से पढ़ाई छोड़कर घर वालों से छिपकर पेप्सी शर्मा रागनी गायक पालिराम की टीम में साज बजाते थे। गांव में लगे केबल पर प्रोग्राम देखने पर परिवार को उनके रागनी कार्यक्रम की जानकारी लगी। पेप्सी शर्मा नें रागनी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और हरियाणवी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। 
विज्ञापन

प्रसिद्ध हरियाणवी गायक सपना चौधरी के साथ लंबे समय गायन में रहे। उत्तर प्रदेश से होने के बावजूद उन्हें विशेष रूप से हरियाणवी गीतों और लोक संस्कृति से गहरा लगाव था। यही कारण रहा कि उन्होंने अपने अधिकांश गीत और प्रस्तुतियां हरियाणवी भाषा में दीं। अपनी दमदार आवाज और पारंपरिक रागनियों के कारण वे हरियाणा के लोक संगीत प्रेमियों के बीच एक लोकप्रिय नाम बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें