फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने व बेसमेंट बेचने पर बिल्डर के खिलाफ रोष

Sun, 20 Mar 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बिल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेक्टर-3 स्थित एपेक्स सोसायटी में एक बार फिर बिल्डर और रेजिडेंट्स आमने-सामने आ गए। रेजिडेंट्स का आरोप है कि  बिल्डर ने बिना किसी सूचना के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया। इसके अलावा बिल्डर ने बेसमेंट भी बेच दिया। समस्या को लेकर शनिवार की देर रात लोगों ने बिल्डर का विरोध किया।
विज्ञापन


बिल्डर की ओर से कोई जवाब न मिलने पर रविवार की सुबह रेजिडेंट्स सोसायटी में इकट्ठा हो गए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। समस्या को देखते हुए बिल्डर ने रेजिडेंट्स के साथ बैठक की। बैठक में रेजिडेंट्स ने मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने पर विरोध जताया। इसके साथ ही कहा कि वह बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि नहीं होने देंगे।

रेजिडेंट्स ने बेसमेंट में मंदिर का निर्माण शुरू कर वहां पूजापाठ शुरू कर दी। बिल्डर के जवाबों से संतुष्ट न होने पर दोपहर बाद रेजिडेंट्स ने डीएम को ज्ञापन सौंप बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


वहीं एपेक्स ग्रुप के एमडी सतनाम सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के लिए रेजिडेंट्स के साथ पहले ही बैठक की जा चुकी है। बैठक के बाद ही मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाया गया है। बेसमेंट बेचने के संबंध में उन्होंने कहा कि बेसमेंट बेचा नहीं गया है।   


चार वर्ष बाद भी नहीं हुआ सोसायटी का काम पूरा

निवासी गौरव सेठी ने बताया  कि बिल्डर पहले मेंटीनेंस चार्ज के नाम पर 1.35 रुपये चार्ज ले रहा था, मगर शनिवार से इसे बढ़ाकर 2.10 रुपये कर दिया गया। जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बिल्डर ने नक्शे में जो ग्रीन एरिया दिखाया था वहां मेकेनिकल पार्किंग बना दी।

4 साल बाद भी बिल्डिंग में सभी काम पूरे नहीं हो पाए हैं। मेंटेनेंस का पैसा कहां खर्च होता है इसका हिसाब मांगने पर बिल्डर कोई जवाब नहीं देता। ऐसे में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाना गलत है। मौके पर डीएन बंसल, अवनीत, संजय, ओम प्रकाश, संतोष आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें