गाजियाबाद। प्रशासन और कंपनियों के दावों के बावजूद लोगों को सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सिलिंडर न ताे ऑनलाइन बुक हो रहे और जब गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं तो वहां पर भी कतार लग रही है। विजयनगर निवासी पार्थ लोहानी ने बताया कि उन्होंने 25 फरवरी को अंतिम बार सिलिंडर लिया था। उसके बाद से लगातार बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। मिस्ड कॉल से न ही एसएमएस और अन्य माध्यमों से बुकिंग हो रही है। वहीं, एजेंसी संचालकों का कहना है कि सर्वर डाउन के कारण परेशानी हो रही है।
खुले में डीजल-पेट्रोल न देने के आदेश पर असमंजस
गाजियाबाद। पेट्रोल पंपों पर खुले में डीजल-पेट्रोल न देने के जिलाधिकारी के आदेश के बाद असमंजस की स्थिति रही। पेट्रोल पंप संचालकों और डीजल लेने पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों और डीजी सेट चलाने के लिए जो लोग केन या ड्रम में तेल लेने पहुंचे तो पंप संचालक ने डीजल देने से मना कर दिया।