फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिन में आनी थी, रात को आई जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार को दिन की बजाय रात को आई। इसको यहां दिन में तीन बजे आना था, लेकिन यह यहां पर रात को आठ बजे पहुंची। ट्रेन के पांच घंटे देरी से चलने की वजह से लोग परेशान रहे। दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर 40 मिनट, रेवाड़ी मेरठ कैंट पैसेंजर एक घंटे, तिलक ब्रिज बुलंदशहर मेमू 50 मिनट, दिल्ली गाजियाबाद मेमू 56 मिनट, पानीपत गाजियाबाद एक घंटे पांच मिनट, योगा एक्सप्रेस 52 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस 50 मिनट, कालिंदी एक्सप्रेस 20 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस आधा घंटे, योगनगरी ऋषिकेश 54 मिनट, आनंंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटे दो मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। सवेरे भी 15 लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे तक देरी से गाजियाबाद पहुंची। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें