फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन में जाएगा शोधित पानी, एसटीपी हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करेहड़ा क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के शुरू हो गया है। एसटीपी से क्षेत्र के 10 वार्डों को जोड़ दिया है और जिले के 50 वार्डों को भी जल्द ही चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। एसटीपी के संचालन से शोधित पानी को सीधे हिंडन नदी में डाला जाएगा। इससे पहले गंदा पानी नदी में बहाया जाता था और वह प्रदूषण बढ़ाता था। नई व्यवस्था लागू होने से नदी के पानी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य न केवल सीवेज का शोधन करना है, बल्कि शोधित पानी का पुनः उपयोग भी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में फोरेस्ट सिटी पार्क में हॉर्टिकल्चर से जुड़े कार्यों के लिए भी इसी शोधित पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।
इससे जमीन से निकलने वाले पानी की खपत में कमी आएगी और हरित क्षेत्र को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि एसटीपी शुरू होने से आने वाले समय में शेष वार्डों को भी इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा और पूरे शहर में एक सुव्यवस्थित सीवेज प्रबंधन प्रणाली विकसित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें