फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हम-तुम रोड का काम शुरू नहीं होने पर लोगों में रोष, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में हम-तुम रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को हम-तुम रोड संघर्ष समिति और फ्लैट ओनर फेडरेशन (राजनगर एक्सटेंशन इकाई) की संयुक्त बैठक में इसका विरोध किया गया। बैठक के बाद दोनों संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक अजीत पाल त्यागी को ज्ञापन सौंपकर सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। विधायक ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संबंधित विभागों के समक्ष प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त बैठक की अध्यक्षता फ्लैट ओनर फेडरेशन (राजनगर एक्सटेंशन इकाई) के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने की। इसमें तय किया गया कि अभियान का नेतृत्व अब फ्लैट ओनर फेडरेशन करेगा, जबकि हम-तुम रोड संघर्ष समिति आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएगी। फेडरेशन सभी सोसायटियों को एक मंच पर लाकर जीडीए के सामने एकजुट होकर आवाज उठाएगा।
वहीं, संघर्ष समिति ज्ञापन देने, निर्माण की समय-सीमा तय कराने और हर बैठक की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। दोनों संगठनों ने स्पष्ट किया कि सड़क का निर्माण शुरू होने तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। फेडरेशन के महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि इस सड़क पर हजारों परिवार रहते हैं, लेकिन यह आज भी टूटी-फूटी, गड्ढों से भरी और अंधेरे में डूबी हुई है। रोजाना कोई गिरकर चोटिल होता है तो कोई वाहन की टक्कर का शिकार होता है।
विज्ञापन

बैठक में एमके अग्रवाल, वरुण त्यागी, हम-तुम रोड वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित शर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता रोहिल्ला, महासचिव मंजीत चौहान, सचिव अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष उत्सव चौधरी, मीडिया प्रभारी मुरारी लाल शर्मा, दीपक त्यागी सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी, संघर्ष समिति के सदस्य और विभिन्न सोसायटियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें