फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सातवीं मंजिल से गिरने से मनोचिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी में रविवार को महिला मनोचिकित्सक की सातवीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 39 वर्षीय डॉ. हेमका अग्रवाल के रूप में हुई है। उनके पिता डॉ. आर चंद्रा भी वरिष्ठ मनोचिकित्सक हैं। वह राजनगर में रहते हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फ्लैट अंदर से बंद है, इस कारण पुलिस अंदर नहीं जा सकी है। परिवार के आने पर उनके सामने ही फ्लैट खोला जाएगा और आगे की जांच होगी।
एसीपी ने बताया कि जानकारी करने पर सामने आया है कि हेमका का पति से करीब एक वर्ष पूर्व तलाक हो चुका था। पिछले कुछ समय से उनके मानसिक तनाव में होने की जानकारी भी मिली है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें