फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिसिप्लिनरी कमेटी की सिफारिश के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की गाजियाबाद इकाई ने लोको लॉबी में प्रदर्शन किया। इसमें रनिंग स्टाफ के लिए डिसिप्लिनरी कमेटी द्वारा जारी की गई सिफारिशों के बारे में मंथन किया गया। यूनियन की तरफ से रेलवे बोर्ड को पत्र भी भेजा गया।
विज्ञापन

एनआरएमयू के सचिव लोकेंद्र सिंह ने कहा कि 130 किलोमीटर से अधिक की ट्रेनों पर सह चालक के स्थान पर सहायक चालक लगा दिए गए। डयूटी के दौरान भोजन एवं शौच आदि के लिए समय को नकार दिया गया। ईएमयू ट्रेनों पर सहायक की व्यवस्था नहीं की गई। इसके अलावा भी रनिंग स्टाफ तमाम तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। जिसके खिलाफ कर्मचारियों को एकजुट होना होगा और विरोध जताना होगा। उन्होंने कहा कि मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। अपनी मर्जी से नियम बनाकर थोपने की प्रवृत्ति से अधिकारियों को बाज आना चाहिए। इसमें यूनियन की तरफ से रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा गया और दोबारा से नियमों पर विचार कर व्यवस्था में बदलाव करने की मांग की। इस अवसर पर संजीव गुप्ता , अभिरंजन, सरोज शर्मा, विनोद चौधरी, प्रवीण कुमार, पूजा वर्मा, हर्ष राघव, धर्मेंद्र कुमार, आशीष दुबे, नवीन चौधरी, देवेश कुमार, राहुल प्रताप आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें