फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशील सोसायटी में लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर पंचशील सोसायटी में लोगों का हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की पंचशील वेलिंगटन सोसायटी में समस्याओं को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोटा मेंटेनेंस लेने के बाद भी पदाधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बिजली-पानी के अलावा सोसायटी में कोई सुविधा नहीं है। सिक्योरिटी भी कम कर दी गई है। रविवार को पंचशील वेलिंगटन सोसायटी के लोग मेंटेनेंस दफ्तर के पास एकत्रित हुए और मेंटेनेंस सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोसायटी के बिल्डर और मेंटेनेंस की ओर से निवासियों को कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। मेंटेनेंस के नाम पर निवासियों से प्रत्येक दिन के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं। सुविधा न मिलने पर निवासियों ने प्रदर्शन और मेंटेनेंस के खिलाफ नारेबाजी हुई। राजकुमार राठी, अविनाश सिंह, संजीव तोमर, गौरव ध्वज, अनिल शर्मा निवासियों ने बताया पिछले पांच साल से बिल्डर और मेंटेनेंस सोसायटी निवासियों को कोई भी सुविधा मुहैया नहीं करा रहे हैं। अगर, मेंटेनेंस का पैसा एक दिन भी लेट हो जाए तो संबंधित फ्लैट की लाइट बंद कर दी जाती है। समय से पहले बिल्डर मेंटेनेंस का पैसा ले रहे हैं और सुविधा बिल्कुल नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन छत से लेंटर का टूटना, लिफ्ट खराब रहना, सोसायटी में लाइट न लगने के कारण अंधेरा रहना, सुरक्षा कर्मचारी की सैलरी न देना, सफाई कर्मचारी की सैलरी न देना आदि समस्या का सामना यहां के लोगों को करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान बिल्डर पक्ष के अधिकारियों ने कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें