फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती को तलाशने की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी से सप्ताहभर से लापता 21 वर्षीय युवती की बरामदगी को लेकर मंगलवार को हिंदू रक्षा दल ने मोदीनगर थाने में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने के मुख्य द्वार पर धरना दिया और चेतावनी दी कि युवती को जल्द नहीं ढूंढ़ निकाला गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बस अड्डा चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती 14 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 16 जुलाई को मोदीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के छह दिन बाद भी युवती का पता नहीं चल सका है। इससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हिंदू रक्षा दल की विधानसभा अध्यक्ष सपना कंसल और पंकज कंसल कार्यकर्ताओं व युवती के परिजनों के साथ थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए थाने के मुख्यद्वार पर धरना दिया और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर युवती की जल्द बरामदगी का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें