फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा में किशोरी पर टिप्पणी का विरोध, परिवार पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ा। किशोरी को धमकाने का विरोध करने पर दबंगों पर परिवार के लोगों पर चाकू और चापड़ से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में किशोरी का भाई, पिता, चाचा और ताऊ लहूलुहान हो गए। पुलिस ने चारों घायलों का मेडिकल कराया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खोड़ा की एक कॉलोनी निवासी पुष्कर ने बताया कि सात अक्तूबर को करीब चार बजे उनकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बहन ट्यूशन जा रही थी। आरोप है कि गली में वंश, वीशू और गोलू ने उनकी बहन से कहासुनी कर उसको धमकाया। बहन ने घटना की जानकारी घर आकर बताई। इसके बाद उनकी दादी आरोपियों के घर समझाने गईं। वहां आरोपियों ने दादी से भी गाली-गलौच की। पीड़ित ने बताया कि वह दादी को बुलाने गए और जब वे वापस लौट रहे थे तभी आरोपियों ने उन पर चाकू और चापड़ से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके पिता रामकुमार, चाचा विपिन और दादा विजयपाल बचाने आए, जिन पर गोलू, लक्की और वंश ने चाकू से हमला किया। सभी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए मेडिकल कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वंश, वीशू, गोलू, लक्की और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड़ी-सिगरेट फेंककर करते थे परेशान
पुष्कर ने बताया कि उनकी बहनें स्कूल और कॉलेज में पढ़ती हैं। आरोपियों का घर उनके घर से कुछ दूरी पर है। स्कूल या ट्यूशन जाने का रास्ता आरोपियों के घर के सामने से ही जाता है। आरोपी अक्सर उनकी बहनों के सामने जली हुई बीड़ी-सिगरेट फेंकते थे। पूरी गली के लोग इन आरोपियों से परेशान हैं और पहले भी टिप्पणी को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें