फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में मोदीनगर अभूतपूर्व बंद, व्यापारियों ने निकाली जनाक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में बीते मंगलवार को सैलानियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को मोदीनगर में अभूतपूर्व बंद रहा। व्यापारिक और अन्य कई संगठनों ने घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया था जो पूरी तरह सफल रहा। चिकित्सकों के क्लीनिक बंद रहे और मेडिकल स्टोर भी नहीं खुले। स्कूल कॉलेज और होटल व रेस्टोरेंट भी बंद रहे। बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा और सड़कें व गलियां सूनी रहीं। बंद के कारण जरूरतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसा बंद देखने को मिला। आक्रोशित व्यापारियों ने नगर में जनाक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े हजारों व्यापारी और पदाधिकारी शनिवार सुबह करीब दस बजे दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से वह विधायक डॉ. मंजू शिवाच, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद वैशाली आदि के साथ तहसील मुख्यालय तक जनाक्रोश रैली निकाली। व्यापारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद लिखी तख्तियां व पोस्टर बैनर हाथ में ले रखे थे। आक्रोशित लोगों ने भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल, डॉ. पवन सिंघल, अरविंद अग्रवाल, महेश तायल, संजय गुप्ता, प्रदीप बोस, पीयूष गुप्ता, राकेश बंसल, पुनीत सोनी, मेरहाम चंदेला आकाश शर्मा और हरेंद्र अरोड़ा सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें