हरनंदीपुरम योजना के भू-उपयोग परिवर्तन से संबधित मामलों की मंगलवार के जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने समीक्षा की। बैठक में योजना के प्रथम चरण के भू-उपयोग परिवर्तन एवं लेआउट अनुमोदन से संबंधित प्रकरण पर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रस्ताव तैयार करने के लिए गठित समिति को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगस्त में होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव ले जाया जाएगा।
वीसी ने कहा कि प्रथम चरण के लेआउट से संबंधित समस्त परीक्षण, अभिलेखों का परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण की जाए। समिति की संस्तुति प्राप्त होने के उपरांत उक्त भू-उपयोग परिवर्तन एवं प्रथम चरण के लेआउट अनुमोदन का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा तथा बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त कर योजना के विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी।
बैठक में समिति के अध्यक्ष सचिव, अपर सचिव, विशेष कार्याधिकारी (प्रथम), प्रभारी मुख्य अभियंता, प्रभारी मुख्य नगर नियोजक, नगर नियोजक, सहायक अभियंता (मास्टर प्लान जोन-1), तहसीलदार (जीडीए) और सहायक नगर नियोजक सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।