फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर जाते वक्त प्रियंका गांधी खुद करने लगी अपनी कार का शीशा साफ, देखकर अधिकारियों ने लगा दी दौड़

Thu, 04 Feb 2021 01:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंंका गांधी अपनी कार साफ करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रामपुर पहुंची। यहां वह 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में मरने वाले किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिलीं। हालांकि इस बीच रास्ते में कई ऐसे वाकये हुए जो चर्चा का विषय बन गए। एक तो उनके काफिले में कुछ कारें हादसे का शिकार हो गईं, दूसरी वजह हैं उनका खुद कार के शीशे को साफ करना।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka gandhi - फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि आज सुबह रास्ते में धुंध थी तो प्रियंका गांधी कार से उतरीं और खुद कार का सामने वाला शीशा अंदर और बाहर से साफ किया। हालांकि चंद मिनट में उनके गार्ड आदि आ गए और उनसे कपड़ा लेकर बाकी शीशा साफ किया। उन लोगों ने प्रियंका से ये कहा भी कि आप छोड़िए मैम तब वह बोलीं कि क्यों नहीं होगा। शीशा साफ करने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। यह वाकया हापुड़ रोड के पास हुई। अब प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka gandhi - फोटो : एएनआई
प्रियंका गांधी के काफिले में कार आपस में टकराईं
दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गए किसान के परिजनों को सांत्वना देने कांग्रेस नेताओं के साथ रामपुर जा रहीं महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें गढ़मुक्तेश्वर में एनएच-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गईं।
 

4 of 5
प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं - फोटो : अमर उजाला
अचानक ब्रेक लगने से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन काफिले को आगे के लिए रवाना किया। हादसे के दौरान प्रियंका गांधी कार में ही मौजूद रहीं और बाहर नहीं निकली। काफिला आगे रवाना होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें