कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रामपुर पहुंची। यहां वह 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में मरने वाले किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिलीं। हालांकि इस बीच रास्ते में कई ऐसे वाकये हुए जो चर्चा का विषय बन गए। एक तो उनके काफिले में कुछ कारें हादसे का शिकार हो गईं, दूसरी वजह हैं उनका खुद कार के शीशे को साफ करना।