फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी कंपनी कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नंदग्राम के कृष्णा नगर निवासी शिव कुमार इंदिरापुरम क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए। हादसा सात सितंबर की रात को हुआ, जब वह ड्यूटी से लौट रहे थे। उनकी पत्नी ज्योति शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आठ नवंबर की रात मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में ज्योति शर्मा ने बताया कि उनके पति नोएडा से ड्यूटी करके लौट रहे थे। जैसे ही वह काला पत्थर मार्ग के पास पहुंचे, तभी पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें