फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी उमाकांत शर्मा ने खोड़ा थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि खोड़ा के लोकप्रिय विहार स्थित उनकी देखरेख वाले प्लॉट पर आरोपियों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कराया है। साथ ही विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने आठ सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में उमाकांत शर्मा ने बताया कि खोड़ा स्थित प्लॉट दिल्ली के जनकपुरी स्थित उत्तम नगर निवासी पवन शर्मा का है। पवन शर्मा ने उन्हें प्लॉट का केयर टेकर नियुक्त किया था। आरोप है कि लोकप्रिय विहार निवासी अफजल, मुस्लिमा, अफसर, रुबीना, सरवर, आमरीन और अनवर जलाल ने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद प्लॉट पर ढाई मंजिल तक अवैध निर्माण भी कराया और उस बिल्डिंग में रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को बसाकर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है। बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आठ सितंबर को आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्लॉट से जुड़े दस्तावेज व अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आरोपी पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें