फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निजी कंपनी का अकाउंटेंट 12 दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित अर्थला निवासी और निजी कंपनी के अकाउंटेंट अंकित 12 दिन से लापता हैं और अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चला है। 6 जून को वह ड्यूटी के लिए निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजन ने परिचित और रिश्तेदारी में पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अर्थला निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि बेटा अंकित दिल्ली के झिलमिल स्थित निजी कंपनी में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत हैं। 6 जून की सुबह करीब 10 बजे अंकित ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले और जब देर रात जक वह घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद परिवार वालों ने कंपनी में पूछताछ की तो जानकारी मिली की अंकित ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं थे। रिश्तेदार और परिचितों से पता करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि निजी कंपनी के अकाउंटेंट के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें