फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित रैपिड स्टेशन के पास हुए सड़क हादसे में गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में कैला भट्टा स्थित इस्लामनगर निवासी इमरान की मौत हो गई। हादसा 11 जून को हुआ था, पुलिस ने 16 जून को उनके भाई समीर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मामले में समीर ने बताया कि भाई इमरान लिंकरोड क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता था। 11 जून को ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रैपिड स्टेशन के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इमरान के सिर में गंभीर चोट आई और राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया । घटना की पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उनके भाई की मौत हो गई। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें