फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्राचार्य ने कराया था एमएमएच के सहायक लेखाकार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुलिस ने खुलासा किया है कि एमएमएच डिग्री काॅलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर हमला प्राचार्य डाॅ. पीयूष चौहान ने कराया था। इसके लिए हमलावरों को 25 हजार रुपये देना तय हुआ था। हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद उनके बयान के आधार पर ही पुलिस ने प्राचार्य को हमले की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें कोतवाली थाने से ही जमानत दे दी है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रविंद्र कुमार ने हमलावरों की मुलाकात प्राचार्य से कराई थी। इसके बाद तीन हमलावरों से 25 हजार रुपये में पिटाई करने और घुटना तोड़ने की बात तय हुई। 10 हजार रुपये प्राचार्य ने पहले दे दिए। शेष रकम बाद में देने की बात तय हुई थी।
26 जुलाई को पुलिस विनीत व नदीम निवासी शकूरपुर, भोजपुर, रोजू निवासी पूटठा, टीपीनगर और दो दिन पहले सफाई कर्मचारी सोनवीर को गिरफ्तार कर चुकी है। रविंद्र कुमार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हमले के आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि जो बिल प्राचार्य सहायक लेखाकार के पास भिजवा रहे थे, उनको वह पास नहीं कर रहे थे। इसी बात पर दोनों में करीब दो साल में तनातनी चल रही थी। इससे नाराज होकर प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने हमला कराया।
विज्ञापन



15 जुलाई को हुआ था हमला
15 जुलाई को एमएमएच कॉलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय ड्यूटी जा रहे थे। तभी तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनको गंभीर चोट आईं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए और दो दिन तक कामकाज ठप रहा। सीसीटीवी फुटेज से पहचान करके पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी की।

कॉलेज में दिनभर ठप रहा कामकाज

सहायक लेखाकार पर हमले के विरोध में सीसीएसयू कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर हंगामा किया। उन्होंने प्राचार्य समेत सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य के अपने कक्ष में न मिलने पर सभी लोग सचिव अभिनव कृष्ण के आवास पर पहुंचे और घेराव करते हुए प्राचार्य को निलंबित करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि निलंबित न होने पर कॉलेज में सोमवार से हड़ताल की जाएगी।


पुलिस ने दबाव में किया काम
पुलिस ने दबाव में काम किया है। जिन लाेगों को पकड़ा गया है, उनसे मेरा किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। न ही पुलिस के पास इसका कोई साक्ष्य है कि हमला मैंने कराया। पैसे की अपेक्षा पूरी न होने पर केस में उनका नाम शामिल कर दिया गया है। - डॉ. पीयूष चौहान, प्राचार्य, एमएमएच काॅलेज

दिया जाएगा नोटिस
सहायक लेखाकार पर हमले के केस में प्राचार्य पीयूष चौहान का नाम अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रहा था। इस वजह से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। सहायक लेखाकर को प्रबंधन की ओर से सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया है। प्राचार्य को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। - अभिनव कृष्णा, सचिव, एमएमएच कॉलेज प्रबंध समिति
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें