युवाओं का स्टंट करने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई करने के बाद भी युवा मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। जिसमें युवा जान जोखिम में डाल कर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिसमें एक बाइक पर सवार पांच युवक बैठे हैं और एक युवक खड़े होने कर स्टंट कर रहे हैं।
युवाओं को न तो अपनी जान की चिंता है और न ही दूसरों की जान की चिंता है। किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यातायात प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।