साहिबाबाद। गाजियाबाद से साहिबाबाद तक कांवड़ मार्ग पर 12 जगह अस्थायी फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। वहां वाटर बाउजर, वाटर टेंडर, मौजूद रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में हादसा होने पर पहुंचने के लिए दमकल विभाग सभी फायर स्टेशन पर बाइक पैक सेट भी रखे जाएंगे। कुछ बाइक पैक सेट मांगे गए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि एडीजी के निर्देशानुसार दूधेश्वर नाथ मंदिर परिसर, दूधेश्वर नाथ मंदिर के बाहर, सिहानी चुंगी मेरठ रोड, मेरठ तिराहा, दुहाई, मोहननगर चौराहा, टीलामोड़, डाबर तिराहा, राज चौपला, कस्बा मुरादनगर, पाईप लाईन रोड मुरैना-नवीपुर, थाना लोनी बार्डर आदि 12 फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। इन पर पांच-पांच घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। किसी भी तरह का हादसा होने पर शुरुआती मदद के लिए जरूरी सभी अग्निशमन उपकरणों को अस्थायी फायर स्टेशन पर रखा जाएगा। स्थान पर एक वाटर टेंडर और बाइक पैक सेट खड़े किए जाएंगे। दमकल विभाग आपातकालीन नंबरों को भी जल्द जारी करेगा। यह कांवड़ मार्ग पर बनाए जाएंगे और इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।