फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जनगणना की तैयारी शुरू, कर्मचारी घर-घर करेंगे गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए 9000 सुपरवाइजर और प्रगणकों की तैनाती की जाएगी। सभी का प्रशिक्षण अक्तूबर से शुरू होगा। सोमवार को जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनरों की नियुक्ति 30 सितंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इन ट्रेनरों का प्रशिक्षण 7 से 9 अक्तूबर के बीच होगा। इसके बाद प्रगणकों की ट्रेनिंग 30 अक्तूबर तक पूरी करनी है। 15 से 30 नवंबर तक स्वगणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन का कार्य होगा, जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे और परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

800 से 850 लोगों पर एक ब्लॉक जनगणना के लिए शहर को ब्लॉकों में बांटा जाएगा। एक ब्लॉक में 800 से 850 लोगों की आबादी रखी जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में आबादी कम होगी तो एक प्रगणक को दो ब्लॉक की जिम्मेदारी दी जाएगी। एडीएम वित्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिन विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनके विभागाध्यक्षों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


लापरवाही पर सख्ती जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्यूटी नहीं काटी जाएगी। लापरवाही करने वालों पर जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी, जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें