फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना अनुमति सरकारी भूमि पर पीडीए कार्यक्रम की तैयारी, आयोजक पर 10.86 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। गढ़ी कटैया गांव में सरकारी भूमि पर प्रस्तावित पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका परिषद ने आयोजक को अनुज चौधरी पर 10.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही लोनी पुलिस समेत अन्य विभागों को कार्यक्रम रुकवाने के लिए भी पत्राचार नगर पालिका परिषद की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव में 25 अक्तूबर को पीडीए कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम के लिए वार्ड-12 के सभासद सुमित प्रधान ने अपने लेटर हेड पर नगर पालिका कार्यालय को पत्र देकर पीडीए सम्मान और साइकिल वितरण कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने से पहले ही संबंधित लोगों ने सरकारी जमीन पर टेंट और मंच लगाने का काम शुरू करा दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर कार्यक्रम की तैयारी करना नियम विरुद्ध है। इसी आधार पर आयोजक पर 10.86 लाख का जुर्माना लगाया है। उन्हें निर्धारित राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को तत्काल प्रभाव से रुकवाने के लिए लोनी उपजिलाधिकारी, एसीपी अंकुर विहार और संबंधित पुलिस चौकी प्रभारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें