प्रेजेंटेशन के दौरान जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र, मुख्य अभियंता आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता सुधीर पांडेय, योगेश पटेल, वित्त नियंत्रक एके बाजपेयी और प्रजेंटेशन करने वाली कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि मधुबन- बापूधाम योजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यहां रहने वाले लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधा-संपन्न वातावरण मिल सके। परिवर्तित ले आउट प्लान के अनुसार योजना को विकसित किया जाएगा।
जनसुविधाओं का स्मार्ट मॉडल
हर पॉकेट में एकीकृत सुविधा परिसर, कम्युनिटी सेंटर, ओपन जिम, योग स्पेस, बच्चों व बुजुर्गों के लिए अलग जोन, डिजिटल सूचना बोर्ड व सीसीटीवी निगरानी।
थीम आधारित होंगे पार्क
मधुबन-बापूधाम योजना में थीम आधारित पार्क बनाए जाएंगे। हाईटेक पार्क व विकसित भारत पार्क के साथ ही सोलर लाइटिंग और स्मार्ट बेंच, वर्षा जल संचयन व हरित तकनीक विकसित की जाएगी।
रोबोट व बुलेट ट्रेन आकर्षण
पार्क के प्रवेश द्वार पर रोबोट वेलकम करेगा। आगंतुकों का स्वागत में तैनात किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी डेमो, बुलेट ट्रेन मॉडल का प्रदर्शन विशेषकर बच्चों व युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।