फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर: नाबालिग ड्राइवर की नादानी मां-बेटी पर भारी, कार से दोनों को उड़ाया; देखें Video

Mon, 02 Feb 2026 09:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

चालक ने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई। नाबालिग ने बताया कि हाल फिलहाल ही उसने एक इंस्टीट्यूट में कार चलाना सीखा है। वह घर से अपनी कार ले गया। सैन चौक पर एक ई-रिक्शा से टकरा गया। जिसके बाद ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर पर पैर जाने से कार अनियंत्रित हो गई और महिला और उसकी बच्ची से टकरा गया। 
विज्ञापन
नाबालिग चालक ने कार से मां-बेटी को उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित विजयनगर क्षेत्र के सैन चौक पर नाबालिग ने कार सड़क पर दौड़ा दी। अनियंत्रित कार पहले ई-रिक्शा से टकराई, ब्रेक लगाने के प्रयास में एक्सीलेटर दबाने से सामने जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार रास्ते में जा रही एक बलेनो कार से टक्कराकर बंद हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है और चालक नाबालिग से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

रिश्तेदारी में आई थी मां-बेटी
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली के मान सरोवर पार्क में रहने वाली मुस्कान (32) अपने बेटी वैष्णवी (6) के साथ विजयनगर स्थित रिश्तेदारी में आई थी। सोमवार की दोपहर वह पैदल ही हाईवे की ओर जा रही थीं। जब दोनों मां बेटी सैन चौक के पास पहुंची तो पीछे से आए स्वीफ्ट डिजायर कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुस्कान और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

कुछ दिन पहले ही सीखी थी कार चलाना
अनियंत्रित कार एक बालेनो कार से टकराकर बंद हो गई। मौके पर पहुंची प्रताप विहार पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई। नाबालिग ने बताया कि हाल फिलहाल ही उसने एक इंस्टीट्यूट में कार चलाना सीखा है। वह घर से अपनी कार ले गया। सैन चौक पर एक ई-रिक्शा से टकरा गया। जिसके बाद ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर पर पैर जाने से कार अनियंत्रित हो गई और महिला और उसकी बच्ची से टकरा गया। इसके बाद सामने जा रही बालेनो कार से टकराकर उनकी कार बंद हो गई। 
विज्ञापन

मां-बेटी अस्पताल में भर्ती
एसीपी ने बताया कि फिलहाल किशोर से पूछताछ की जा रही है। घायल मां-बेटी को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बच्ची वैष्णवी की गंभीर हालत के चलते आस्था हॉस्पिटल में रैफर कर दिया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें