फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण की शिकार युवती की आपबीती: 'मैंने भरोसा किया....तुमने मुझे धोखा दिया'; वॉइस नोट भेजकर किया आत्मदाह

Wed, 18 Dec 2024 06:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

UP Crime News Today: युवती उससे शादी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी। जब फराज ने धर्म बदलने की शर्त रखी तो वह इसको करने के लिए भी तैयार हो गई और उसने घर पर ही नमाज पढ़ना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 11 दिसंबर को युवती के आत्मदाह के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिल्ली के शाहदरा निवासी फराज अथर को गिरफ्तार कर लिया। आत्मदाह करने से पहले युवती ने फराज को 120 बार कॉल की। लेकिन फराज ने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद युवती ने वॉइस रिकॉर्डिंग भेज कर कहा कि मेरे पास अब कोई चारा नहीं है। मेरी गलती थी कि मैं तुम पर भरोसा किया और तुमने मुझे धोखा दिया.... इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।

विज्ञापन

इसके बावजूद भी फराज ने पलट कर युवती को कोई जवाब नहीं दिया। जांच में पता चला है कि 5 दिसंबर को युवती और फराज की शादी तय हुई थी। नवंबर में ही दोनों की सगाई भी नामचीन होटल में हुई थी इसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हुए थे। छानबीन में सामने आया है कि वह चार माह की गर्भवती थी। सभी तैयारी होने के बाद शादी से मना करने पर ही युवती तनाव में आ गई और उसने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया।

युवती के पिता की संपत्ति पर थी आरोपी फराज की नजर
फराज अथर की निगाह युवती के पिता के नाम 20 करोड़ की संपत्ति पर थी। युवती को अपने वश में करने के लिए वह दो साल से युवती को ड्रग्स देने लगा था। पुलिस को युवती के कमरे से कुरान, हदीस और युवती की डायरी मिली है। जिसमें धर्मांतरण से लेकर नमाज पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाज के बारे में जानकारी दी गई है। डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती और फराज की मुलाकात करीब 5 साल पहले दोस्त की शादी में हुई थी। इसके बाद दोनों के नंबर आदान-प्रदान हो गए। दोनों बातचीत करने लगे। नजदीकी बढ़ गई तो फराज ने युवती से शादी करने की बात कही।

2021 में होनी थी शादी
2021 में शादी होनी तय हुई थी। तब युवती गर्भवती हो गई थी। उस समय भी फराज ने परिवार की कुछ जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद शादी करने की बात कही थी। इसके बाद युवती का गर्भपात करा दिया गया था। तभी फराज को यह पता चला था कि युवती के पिता के नाम 20 करोड़ की संपत्ति है। इसके बाद उसने युवती से पैसे की मांग शुरू कर दी।

फराज जान बूझकर रखता था अजीबोगरीब शर्तें
पुलिस को साढ़े छह लाख के लेनदेन का रिकॉर्ड भी मिला है और पैसा नगद देने की बात सामने आई है। डीसीपी ने बताया कि फराज के प्रेम जाल में फंसकर युवती उस पर भरोसा कर रही थी, लेकिन फराज का इरादा था कि वह उससे शादी नहीं करेगा और पैसा लेकर फरार हो जाएगा। यही वजह थी कि वह लगातार अपने बयान बदलकर कुछ ऐसी शर्तें रखता था, जिससे युवती उससे शादी करने से मना कर दे।
विज्ञापन

युवती उसके लिए कुछ भी करने को तैयार थी
युवती उससे शादी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी। जब फराज ने धर्म बदलने की शर्त रखी तो वह इसको करने के लिए भी तैयार हो गई और उसने घर पर ही नमाज पढ़ना भी शुरू कर दिया था। डायरी में नमाज पढ़ने से लेकर मुस्लिम धर्म के बारे में सभी रीति-रिवाज और अन्य जानकारियां एक-एक करके लिखी गई हैं। 5 साल में कई बार वह युवती को बाहर घूमने के लिए भी ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें