कृष्णम ने कहा कि जिस युवा को वो नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने के लिए उकसा रहे हैं, उसी युवा ने डूसू चुनाव में भाजपा और एबीवीपी को अपार समर्थन दिया है। राहुल गांधी मुझसे मुश्किल से 2-3 साल छोटे हैं, उन्हें अब तक हकीकत समझ आ जानी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया को चोर कहते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि सबसे बड़े चोर उनकी पार्टी में ही हैं। इतनी चोरियाँ हो रही हैं जिनका हिसाब नहीं है। जहाँ तक उनके नए एजेंडे की बात है, देश के युवाओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को वोट देकर उन्हें जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
कृष्णम ने आगे कहा कि जिस युवा को वो नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने के लिए उकसा रहे हैं, उसी युवा ने डूसू चुनाव में भाजपा और एबीवीपी को अपार समर्थन दिया है। राहुल गांधी मुझसे मुश्किल से 2-3 साल छोटे हैं, उन्हें अब तक हकीकत समझ आ जानी चाहिए।