संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे रिबॉक बीआर शर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पीआर क्रिकेट अकादमी और रविंद्रा यॉर्क्स अकादमी के बीच मैच खेला गया। पीआर अकादमी 12 रन से विजेता बनी।
आयोजक केके शर्मा ने बताया कि टॉस जीतकर पीआर अकादमी का पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही साबित हुआ। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। दीपक राजपूत ने 60, भवि शर्मा ने 33 और ऋषि ने 29 रन बनाए। विरोधी टीम से ध्रुव ने तीन और शशांक ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए रवींद्र यॉर्क्स अकादमी की टीम 35 ओवर में छह विकेट खोकर 222 रन ही बना पाई। टीम से वरुण और शिवम ने 76-76 रन की पारी खेली। पीआर अकादमी से गोपाल ने दो और मुस्तकीम ने एक विकेट लिया। आशुतोष वार्ष्णेय ने 60 रन की पारी खेलने पर दीपक राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।