फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के नाम पर ठगे 5.31 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना राजनगर निवासी प्रशांत शर्मा को भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने केवाईसी के लिए लिंक देकर डिटेल भरवाने के नाम पर उनसे 5.31 लाख रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने पीएनबी के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उनके पास एक कॉल आई और सत्यापन के लिए केवाईसी करवाने की बात कही गई। उन्होंने ओटीपी साझा करने से इन्कार कर दिया तो शातिरों ने एक लिंक भेजकर उन्हें खुद ही अपनी जानकारी भरकर जमा करने के लिए कहा। लिंक खोला तो उन्हें बैंक जैसा ही पेज मिला। जिसमें उन्होंने बैंक संबंधी डिटेल डाल दी। इसके बाद उनके बैंक खाते से 13 बार में 5.31 लाख रुपये निकल गए। एडीसीपी अपराध ने बताया कि जिन खातों में रकम गई है उसे फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। शातिरों को ट्रेस करने के लिए टीम लगी है। रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें