फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंधी-बारिश से नगर समेत 450 स्थानों की चार से सात घंटे बिजली हुई गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/औरंगाबाद/डिबाई/अहमदगढ़/नरसेना/ऊंचागांव/जहांगीराबाद/अनूपशहर/बीबीनगर/सलेमपुर/अहार/शिकारपुर। नगर समेत जिलेभर में बुधवार रात व बृहस्पतिवार सुबह आई आंधी-बारिश से ब्रेकडाउन आ गया। तारों के आपस में टकराने से फॉल्ट तो पेड़ गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ जगह ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर पड़े। ऐसे में नगर समेत जिलेभर में करीब 450 स्थानों पर बिजली गुल की समस्या बनी रही। काफी क्षेत्रों में आंधी-बारिश बंद होने पर आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन पोल क्षतिग्रस्त होने, लाइन में फॉल्ट व पेड़ बिजली लाइन पर गिरे रहने से बिजली गुल की समस्या बनी रही। इससे पेयजल की व्यवस्था भी चरमरा गई।
विज्ञापन

नगर के आनंद विहार, कैलाशपुरी, शिवपुरी, राधानगर, कृष्णानगर, देवीपुरा, सुशीला विहार, आवास विकास, अनूपशहर अड्डा व हीरापुर समेत अन्य कालोनी में बुधवार रात को आंधी-बारिश आने पर बिजली गुल की समस्या बनी रही। कुछ क्षेत्रों में रात को ही तो शेष में फॉल्ट हो जाने से सुबह आठ बजे करीब आपूर्ति बहाल हो सकी। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव हजरतपुर में बुधवार रात तेज आंधी से दो से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बृहस्पतिवार शाम तक भी बिजली कर्मचारी टूटे पोल को सही करने नहीं पहुंचे। लाइन नलकूप की होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई।
नरसेना क्षेत्र में आंधी-बारिश से करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बृहस्पतिवार को दौलतपुर कलां बिजलीघर से जुड़े गांव नरसेना, युनिसपुर व दौलतपुर कलां में लो वोल्टेज की समस्या व विद्युत कटौती से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊंचागांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव ऊंचागांव, नगला मदारीपुर, नरेन्द्रपुर, कपसाई, सौजना रानी, गजरौला, सबदलपुर, अमरगढ़, पीतमपुर, करीयारी, पिलखनी, खंदोई, शफीनगर, रजापुर, भगवंतपुर, चासी, रसूलपुर, मड़ैया कला, मड़ैया खुर्द आदि में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से 11 बजे तक करीब छह घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 10 से अधिक गांवों में आंधी-बारिश के चलते करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बिना बिजली परेशानियों का सामना करना पड़ा। नितिन, कांति ने कहा कि रात में बिजली गुल होने के कारण पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद हो गई। उमस के कारण रात किसी तरह गुजारी। दोपहर को आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। शिकारपुर क्षेत्र में आंधी से करीब 100 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अधिशासी अभियंता रवि आनंद ने बताया कि आंधी से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। क्षेत्र में करीब 100 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं जिन्हें बदला जा रहा है।

डिबाईः 10 ट्रांसफार्मर व 100 पोल टूटे, 12 घंटे गुल रही बिजली
डिबाई क्षेत्र में बुधवार रात 11 बजे आंधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान हरीश लोधी कॉलोनी, वार्ष्णेय धाम धर्मशाला समेत 10 स्थानों पर ट्रांसफार्मर पोल समेत जमीन पर गिर पड़े। वहीं, पेड़ टूटने व आंधी से करीब 100 पोल भी क्षतिग्रस्त हुए है। ऐसे में रात 11 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उसके बाद फीडर एक, दो व तीन से सप्लाई कुछ क्षेत्रों में छोड़कर शुरू हो गई। फीडर चार चौधरीखेल, कर्णवास रोड, बौहरान चौक आदि में बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। एक्सईएन राहुल रत्न बोधी ने बताया कि क्षेत्र व नगर में 10 ट्रांसफार्मर व 100 से अधिक बिजली खंभे टूट कर जमीन पर गिर गए। एसडीओ व जेई के नेतृत्व में विद्युत टीम लाइन सही करने में लगे हैं।

अनूपशहरः 12 से अधिक गांवों का जनजीवन प्रभावित
अनूपशहर क्षेत्र में बुधवार रात दो बजे आई आंधी से ताल विवियाना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लोधई, नगला हरनाम सिंह, रिवाड़ा, भैलई, सेंपरी, सोरला, राजपुर, ताल विवियाना, हरचंदपुर, बोढा, धामनी समेत 12 से अधिक गांवों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ जगह सुबह 10:30 बजे तक आपूर्ति बहाल हो गई तो शेष जगह बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल में जुटे रहे। जेई विपिन गुप्ता ने बताया कि आंधी से विद्युत लाइनों और पोल को भारी क्षति पहुंची है। करीब 10 ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर पड़े। जिससे 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि मेंटेनेंस कंपनी और विद्युत विभाग की टीमें रात से ही आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

जहांगीराबादः आठ घंटे गुल रही बिजली, जमीन पर गिरे पोल और ट्रांसफार्मर
क्षेत्र के गांव करैथा, चांदौक, भईपुर तथा औरंगाबाद रोड से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी बारिश से करीब आठ घंटे तक बिजली गुल की समस्या बनी रही। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण जीपी सैनी, सरदार चन्ने, संजीव पाठक व जावेद अनवर ने बताया कि आंधी के दौरान कई जगह विद्युत लाइनें टूट गईं और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीओ दयाशंकर सिंह ने बताया कि आंधी के बाद विभागीय टीमों को फॉल्ट ढूंढने और मरम्मत कार्य में लगाया गया। देर शाम तक अधिकांश स्थानों पर आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

12 घंटे तक गुल रही 12 से अधिक गांवों की बिजली
वलीपुरा बिजली घर से जुड़े 12 से अधिक गांव की बिजली बुधवार रात 10 बजे आई आंधी से गुल हो गई। जो बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बिजली गुल होने पर बिजलीघर से जुड़े कर्मचारियों पर कॉल रिसीव न करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान प्रियंक कौशिक ने बताया कि आंधी से बिजली गुल से 12 गांव के ग्रामीणों को जूझना पड़ा है। शिकायत करने पर भी कर्मचारी सहीं करने नहीं आए।

कोट
आंधी-बारिश से निगम को काफी नुकसान हुआ है। जिसका सर्वे कराया जा रहा है। रात से ही सभी जगह टीम पेट्रोलिंग कर लाइन जोड़ने में जुटी है। घरेलू बिजली लाइन चालू करवा दी गई। जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, वहां पर कार्य चल रहा है। जमीन पर गिर ट्रांसफार्मर और पोल को बदलकर लगवाया जा रहा है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें