फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नंदग्राम में आठ घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम बिजलीघर के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बुधवार को पूरे इलाके में बिजली गुल रही। लगातार आठ घंटे तक बिजली न होने से लोग परेशान हो गए। कई घरों में पानी तक खत्म हो गया। दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थल नहीं जा सके। शाम तक भी ऊर्जा निगम की टीम समस्या को दूर नहीं कर सकी। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोस्टर जारी कर आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

पावर ट्रांसफार्मर में सवेरे आठ बजे खराबी आई। इसके बाद उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि समस्या को एक घंटे में दूर कर दिया जाएगा। हालांकि, निगम की टीम समस्या का समाधान शाम चार बजे तक भी नहीं कर सकी। इस कारण फीडर संख्या पांच, छह, आठ और 10 से पोषित होने वाले इलाकों में लाेगों को ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। आपूर्ति बाधित होने से दुकानों और प्रतिष्ठानों में काम प्रभावित हुआ। कई औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन ठप रहा।
आठ घंटे तक बिजली बाधित रहने पर लोगों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने बिजलीघर घेरने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद ऊर्जा निगम की ओर से रोस्टर जारी कर बिजली देने की जानकारी साझा की गई। स्थानीय निवासी श्रवण गुप्ता ने बताया कि आए दिन इस तरह की समस्याएं आ रही हैं। निगम स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में बड़ी समस्या हो गई थी। उस समस्या को जब तक दूर किया गया, तब तक क्रमवार बिजली दी गई।

नाहल में केबिल जलने से अफरा-तफरी
नाहल गांव में बुधवार को छप्पर में आग लगने के बाद ऊर्जा निगम की केबिल जल गई। पास में रखे किसान के भुटठे भी जलकर राख हो गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के प्रयास में बुजुर्ग हशमत झुलस गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि उस दौरान बिजली नहीं आ रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ऊर्जा निगम आग लगने के कारणों की जांच करा रहा है। इस घटना से गांव की आपूर्ति सुबह से लेकर शाम तक बंद रही। बाद में निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को सुचारु कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें