फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएचए के कई इलाकों में बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के इंदिरापुरम, वसुंधरा में सुबह के रोजाना हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मंगलवार को इंदिरापुरम के अभयखंड दो, न्यायखंड तीन, नीतिखंड चार, अहिंसाखंड एक, वसुंधरा सेक्टर चार, सेक्टर सात, सेक्टर-16, वैशाली सेक्टर दो, सेक्टर पांच, सेक्टर नौ दो से तीन घंटे की बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बढ़ती ठंड के कारण टीएचए में बिजली ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना सुबह से बिजली ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। वैशाली सेक्टर दो निवासी कमल सिंह का कहना है कि छुट्टी के दिन भी सुबह से बिजली ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। इससे पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। बिजली नहीं आने की वजह से लोगों पानी भी मिल पाता है। लोग फिर बाजार से बोतल बंद पानी मंगाकर घरेलू काम करते हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है। जांच कर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें