फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और आसान किश्तों में मिलेगा बिजली कनेक्शन

Mon, 26 Jun 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
electricity demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली उपभोक्ता अब और आसान किश्तों में बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ता केवल 100 रुपये की मासिक किश्त देकर कनेक्शन हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


योजना के तहत एक किलोवाट के कनेक्शन की फीस 1755 रुपये है। उपभोक्ताओं को पहली किश्त केवल 155 रुपये की जमा करनी होगी। फिर वह 100 रुपये की 16 किश्तों में कनेक्शन फीस का भुगतान कर सकेंगे। वहीं, दो किलोवाट के कनेक्शन का मूल्य 2105 रुपये निर्धारित है।

लोगों को पहली किश्त केवल 185 रुपये जमा करनी होगी। फिर 120 रुपये 16 आसान किश्तों में जमा करने होंगे। इससे पहले अप्रैल माह में भी कारपोरेशन ने किश्तों पर कनेक्शन देने की योजना शुरू की थी। 
विज्ञापन


उसमें शहरी क्षेत्रों में एक किलोवाट के कनेक्शन का मूल्य 1505 रुपये और दो किलोवाट के कनेक्शन का मूल्य 2225 रुपये निर्धारित किया गया था। पहले एक किलोवाट के कनेक्शन में 250 रुपये और दो किलोवाट का कनेक्शन 625 रुपये पहली किश्त जमा कर लिया जा सकता है। बाकी फीस आसान किश्तों में जमा करानी थी।

इसी में ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए एक किलोवाट का कनेक्शन 1330 व दो किलोवाट का कनेक्शन 1805 रुपये में आसान किश्तों में देने का फैसला किया गया था। योजना का ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने काफी लाभ उठाया था।

शहरी क्षेत्राें में योजना की रफ्तार सुस्त होने के कारण कारपोरेशन ने फिर से योजना शुरू की है। कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता एक व दो किलोवाट के कनेक्शन आसान किश्तों के साथ आसान नियमों के साथ हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें