फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए ने आवंटियों को बांटे आवंटन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

सौ से ज्यादा आवंटियों को मिले पत्र, खिले चेहरे
गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री आवासीय योजना से जुड़े आवंटियों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मधुबन-बापूधाम योजना में बन रहे 856 पीएम आवास में से 128 आवंटियों को आवंटन-पत्र वितरित किए। जीडीए सभागार में हुए समारोह में उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपे।
आवंटन-पत्र हासिल कर आवंटियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मधुबन-बापूधाम में पीएम आवास के भवनों के निर्माण का कार्य तेज गति से जारी है। योजना में आधे पीएम आवास प्रोजेक्ट के भवनों का निर्माण कार्य मई तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मई के आखिर या फिर जून से आवंटियों को आवास में कब्जा मिलना शुरू हो जाएगा। कोरोना के चलते पीएम आवास के निर्माण की समयसीमा करीब एक साल आगे बढ़ गई थी। ऐसे में प्राधिकरण की ओर से रियर एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी से सितंबर तक का कार्य विस्तार मिला है लेकिन जीडीए अधिकारियों की ओर से जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोयल एंक्लेव योजना के खाली भवनों की कीमतों का होगा पुननिर्धारण
आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपने के बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने कोयल एंक्लेव योजना का निरीक्षण किया। जीडीए वीसी ने निरीक्षण के समय मौजूद मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अन्य अधिकारियों को योजना में विशेष सफाई अभियान चलाने और सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं, जीडीए वीसी ने कोयल एंक्वेल योजना में रिक्त पड़े फ्लैट्स की कीमत को बाजार की मांग के अनुसार उनका पुननिर्धारण और विक्रय करने की योजना बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें