फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज से 6.5 लाख की आबादी को नहीं मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के करीब 6.5 लाख की आबादी को आज (शुक्रवार) से अगले कुछ दिनों तक गंगाजल नहीं मिलेगा। सिंचाई विभाग ने नहर को हरिद्वार से बंद कर दिया है। इसकी वजह से नहर में पानी का स्तर नीचे होने से दोनों गंगाजल प्लांट में पानी का भंडारण नहीं हो सका। ऐसे में अगले कुछ दिन तक जीडीए और नगर निगम 151 नलकूपों से सुबह सात बजे से नौ बजे तक एक समय पानी की आपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन

जल निगम अधिशासी अभियंता उन्मेश शुक्ला ने बताया कि हरिद्वार से नहर बंद होने की वजह से सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार के गंगाजल प्लांट में पानी नहीं पहुंच सका। इसकी वजह से बृहस्पतिवार रात से दोनों प्लांट को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया। गंगाजल की समस्या को लेकर सिंचाई विभाग से बातचीत हो रही है। इससे इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, बृज विहार सहित नोएडा में रहने वाले लोगों को गंगाजल के लिए इंतजार करना होगा।
पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम और जीडीए के अधिकारियों को बताया गया है, जो अपने-अपने संसाधन से पानी की आपूर्ति अपने क्षेत्र में करेंगे। उन्होंने बताया कि नहर चालू होने के दो दिन बाद लोगों को गंगाजल मिल सकेगा, लेकिन अभी कब तक नहर चालू होगा यह बता पाना संभव नहीं है। जीडीए के सहायक अभियंता पीयूष सिंह ने बताया कि 23 नलकूप से इंदिरापुरम को एक समय दो घंटे सुबह सात से नौ बजे तक पानी दिया जाएगा। अगर कहीं समस्या आएगी तो वहां टैंकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ विहार प्लांट से हो रही आपूर्ति
- 100 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति इस प्लांट से होती है
- 80 क्यूसेक गंगाजल नोएडा को मिलता होता है
- 15 क्यूसेक गंगाजल इंदिरापुरम को मिलता है
- 5 क्यूसेक गंगाजल सिद्धार्थ विहार को मिलता है

प्रताप विहार प्लांट से हो रही आपूर्ति
- 50 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति इस प्लांट से होती है
- 23 क्यूसेक वसुंधरा (नगर निगम) जोन को दिया जाता है
- 7 क्यूसेक गंगाजल इंदिरापुरम को दिया जाता है
- 20 क्यूसेक गंगाजल नोएडा को दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें