गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में मधुर सिंघल की ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो बदमाशों ने गहने देखने के बहाने करीब ढाई की कीमत का ब्रास्लेट और नेकलेस चोरी कर लिया। इसके बाद और सामान देखने के बहाने बातों में उलझाकर भाग गए। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुरादनगर की शंकर विहार कॉलोनी के रहने वाले मधुर सिंघल का कहना है कि बुधवार को दो व्यक्ति दुकान पर आए और खुद का एक धार्मिक स्थल से बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि गुरु जी के लिए उपहार लेना है। उन्होंने उन्हें 25 ग्राम का ब्रास्लेट और 15 ग्राम का नेकलेस दिखाया। देखने के बहाने बातों में लगाकर उन्होंने दोनों सामान पर्स में रख लिए। इसके बाद और सामान देखने के लिए कहने लगे। कुछ देर में दोनों भाग गए। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।