फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साल दर साल बढ़ते गए प्रदूषण के हॉटस्पॉट कम नहीं हुआ एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। गत तीन वर्ष में प्रदूषण के हॉट स्पॉट की संख्या छह से तेरह पर पहुंच गई, लेकिन एक्यूआई का आंकड़ा कम नहीं हो पा रहा है। हैरत की बात यह है कि हॉट स्पाॅट में सभी पुरानी जगहें शामिल हैं। हॉट स्पॉट चिन्हित कर वहां किस स्तर पर काम किया गया इसकी पोल स्वयं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अपनी रिपोर्ट ही खोल रही है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रत्येक वर्ष सर्वे कर शहर के हॉट स्पाॅट चिन्हित किए जाते हैं। यह ऐसे स्पॉट हैं जिनकी वजह से एक्यूआई में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाती है। स्पॉट चिन्हित करने का उद्देश्य इन जगहों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही सभी जिम्मेदार विभाग यहां प्रदूषण नियंत्रित करने का काम करते हैं। जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम और तमाम जिम्मेदार विभागों ने कितना काम किया यह तो मालूम नहीं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा, क्योंकि गत तीन वर्ष से हॉट-स्पॉट की संख्या में बढ़ोत्तरी ही हुई है, पुराने स्पॉट खत्म नहीं हो सके हैं। गत चार वर्ष से लोनी, साहिबाबाद और साउथ साइट जीटी रोड एवं भोपुरा दिल्ली रोड, निरंतर हॉट स्पॉट में शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर हवा की निगरानी के लिए बीते एक वर्ष में पीसीबी की ओर से दो नए स्टेशन भी बनाए गए। इनमें गोविंदपुरम,और वेद विहार लोनी शामिल है। बावजूद इसके ओवर ऑल जिले के एक्यूआई में कोई कमी नहीं आई है। सर्दियां शुरू होते ही शहर का एक्यूआई रेड जोन में पहुंच जाता है, दिसंबर और जनवरी के कई दिन ऐसे होते हैं जब एक्यूआई सीवियर जोन में भी दर्ज होता है।
विज्ञापन

इनसेट

इस बार वसुंधरा और वैशाली भी हॉट स्पॉट में शामिल
पहली बार पीसीबी की सूची में वसुंधरा और वैशाली को हॉट स्पॉट में शामिल किया गया है। हालांकि गत वर्षों में लगातार वसुंधरा का एक्यूआई हमेशा अधिक ही रहता है।

वर्ष 2024 में चिन्हित किए गए हॉट स्पॉट
भोपुरा दिल्ली बॉर्डर, सिद्धार्थ विहार,वसुंधर,लोनी,साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, राजनगर एक्सटेंशन


वर्ष 2025 में चिन्हित किए गए हॉट स्पॉट
मोहन नगर,राजनगर एक्सटेंशन, लोनी, भोपुरा-दिल्ली बॉर्डर, सिद्धार्थ विहार, कनावनी पुस्ता रोड, विजयनगर, साउथ साइड जीटी रोड, लालकुआं

वर्ष 2026 में चिन्हित किए गए हॉट स्पॉट
साहिबाबाद, मोहन नगर, राजनगर एक्सटेंशन, लोनी, भोपुरा-दिल्ली बॉर्डर, सिद्धार्थ विहार, कनावनी पुस्ता रोड, विजयनगर, साउथ साइट जीटीरोड, लालकुआं, इंदिरापुरम, वसुंधरा वैशाली
विज्ञापन

-
हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में प्रदूषण के कारक
- टूटी सड़क से उड़ती धूल, निर्माण साइट, सड़कों पर वाहनों का दबाव, औद्योगिक इकाईं से उठता धुआं, कूड़े में आग,
-
क्या बोले अधिकारी
हॉट स्पॉट चिन्हित कर जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है, जल्द ही बैठक कर सर्दियों से पूर्व प्रदूषण नियंत्रण की कार्य योजना तैयार की जाएगी। अंकित सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें