फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 14 तारीख से शुरू होगा पोलियाे अभियान, संशय में अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी होने के बावजूद चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगी होने के कारण अधिकारियों को आशंका है कि निर्धारित तिथि पर पोलियो ड्राप्स पिलाने में दिक्कत आ सकती है। यदि 11 दिसंबर के बाद भी एसआईआर का काम चलता रहा तो स्टाफ की उपलब्धता कम होने से पोलियो अभियान प्रभावित हो सकता है।

शासन के निर्देश पर चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान जिले के लगभग 7,34,509 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। इसके लिए 2,752 बूथ बनाए जाएंगे।
लेकिन पोलियो अभियान की मुख्य ताकत मानी जाने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इन दिनों मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में व्यस्त हैं। दोनों ही विभागों के समानांतर कार्यभार के कारण इनकी उपलब्धता कम हो रही है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। हालांकि विभाग ने विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। इसमें प्रत्येक सेक्टर के अनुसार टीमों का गठन, बच्चों की संख्या का अनुमान, वैक्सीनेटर्स की उपलब्धता, दवा वितरण की व्यवस्था और छूटे हुए क्षेत्रों की मैपिंग शामिल है। योजना के अनुसार पोलियो बूथों पर वैक्सीन की आपूर्ति और मैदानी टीमों का समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी बच्चे की खुराक न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। माइक्रो प्लान को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसआईआर के समय पर समाप्त होने पर अभियान सुचारू रूप से चल सकेगा। जिले के सभी लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें