फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी... वकील समेत 15 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भनेड़ा गांव में रविवार की रात 11 बजे पहुंची निवाड़ी थाने की पुलिस को गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिसवालों का कहना है कि गांव के लोगों ने उन्हें पीटा, वर्दी फाड़ दी और पिस्टल लूटने की कोशिश की। इसी आरोप में पुलिस ने गांव के निवासी वकील पवन त्यागी समेत तीन को नामजद करते हुए और 12 अज्ञात के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




गोलू नाम के युवक ने गांव के निवासी वकील पवन त्यागी के साथ लूट की सूचना दी थी। लूट का आरोप शैंकी नाम के युवक पर था। पुलिस ने जांच में मामला लूट का नहीं, झगड़े का माना और मारपीट की केस बनाकर पवन त्यागी और शैंकी को जेल भेज दिया। झूठी सूचना देने के आरोप में गोलू को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इसी कार्रवाई पर गांव वालों का गुस्सा फूटा। गांव में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है।



लोगों ने बताया कि गोलू ने भनैड़ा- ग्यासपुर मार्ग पर लूट होने की सूचना पुलिस के नंबर 112 पर दी थी। इस पर पुलिसवाले गोलू के घर पहुंचे। उससे कहा, तुमने झूठी सूचना दी है, मामला झगड़े का है। पुलिस ने वकील पवन त्यागी और शैंकी को जीप में बिठा लिया। इसका पता चलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए इसका विरोध किया। इसके बाद हंगामा हुआ।
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि इसी बीच पुलिस टीम पर हमला बोला गया। सिपाही कपिल की वर्दी फाड़ दी गई। पुलिसवालों से पिस्टल लूटने की कोशिश भी की गई। मौके पर पतला चौकी प्रभारी गौरव सिंह तथा उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, सिपाही सुरेश ,विरेश और कपिल कुमार मौजूद थे। हमला होने पर आसपास से और फोर्स मंगाई गई। इसके बाद पुलिस गांव से निकल पाई। मौके से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।
आरोपियों की चल रही तलाश : एसीपी
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कांस्टेबल कपिल कुमार की तहरीर के आधार पर पवन कुमार ,पूर्व प्रधानपति भूरु ,सुमित व गोलू तथा 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा,लूट का प्रयास,मारपीट सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने युवक का हाथ तोड़ा
गांव वालों का कहना है कि पुलिस अधिकारी एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने जब गोलू और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया, तब गांव के लोगों ने विरोध किया था। इस पर पुलिस ने लोगों को पीटा। एक युवक के हाथ की हड्डी टूट गई। इससे गांव के लोग गुस्से में आए और पुलिस से कहा कि बेकुसूर लोगों को गिरफ्तार न किया जाए।

वकील की गिरफ्तारी पर कचहरी में रही हड़ताल
10
हजार वादकारी तारीख लेकर लौटे
माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। निवाड़ी में अधिवक्ता पवन त्यागी की गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। बार एसोसिएशन ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कचहरी में हड़ताल कर दी। इस कारण से मुकदमे की पैरवी के लिए आए लगभग 10 हजार वादकारियों को तारीख लेकर लौटना पड़ा। बार अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक ने बताया कि भनेड़ा निवासी अधिवक्ता पवन त्यागी के साथ रविवार को शैंकी नाम के युवक ने मारपीट कर रुपये छीन लिए। घटना के विरोध में अधिवक्ता पवन त्यागी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की जगह दोनों पक्षों का झगड़ा दिखाकर पवन त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर कचहरी के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कचहरी परिसर में जुलूस निकाला।
अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता के साथ पुलिस के मनमानी के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए हड़ताल का प्रस्ताव पारित कर दिया। इस कारण से मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। वादकारियों को बिना सुनवाई के ही अगली तारीख लेकर लौटना पड़ा। योगेंद्र कौशिक का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अकारण अधिवक्ताओं को निशाना बनाकर उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें