फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पुलिस अवैध दूतावास संचालक को लेगी रिमांड पर, पत्नी की भी खंगाली जा रही कुंडली, जल्द होगी पूछताछ

Thu, 24 Jul 2025 05:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आसपास के लोगों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन को वह केवल उद्योगपति के बेटे के रूप में पहचानते थे। घर के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ियों से राजनयिक सलाहकार का भी अंदाजा लगाया जाता था।
विज्ञापन
अवैध दूतावास मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कविनगर पुलिस ने अवैध दूतावास संचालक हर्षवर्धन जैन को जेल भेज दिया है। अवैध दूतावास से मिले पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा और कॉल डिटेल से विदेशियों से संपर्क के बाबत पूछताछ करेगी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक कप्तान सिंह जल्द ही हर्षवर्धन जैन को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करेंगे। पुलिस दिल्ली के चांदनी चौक पर चांदी का कारोबार करने वाली हर्षवर्धन की पत्नी की कुंडली खंगालने में जुट गई है। जल्द ही उससे भी पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन

पुलिस ने किराये के मकान से हर्षवर्धन की नेमप्लेट और झंडे भी बृहस्पतिवार को जब्त कर लिए हैं। हालांकि चार देशों के ध्वजों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, लेकिन एक हजार गज की कोठी की तीसरी मंजिल पर लगा विदेशी झंडा अभी भी लहरा रहा है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि एसटीएफ द्वारा हर्षवर्धन के गिरफ्तार होते ही उसका परिवार कोठी का ताला लगाकर कहीं चला गया है।
विज्ञापन

मकान केबी-35 पर दिनभर बंद मकान पर मीडियाकर्मियों की दिनभर भीड़ लगी रही। आसपास के लोगों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन को वह केवल उद्योगपति के बेटे के रूप में पहचानते थे। घर के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ियों से राजनयिक सलाहकार का भी अंदाजा लगाया जाता था। बताते हैं कि उनके पास प्रसिद्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था। हालांकि माह में एक सप्ताह ही वह इस मकान में रुकता था। बताया कि बुधवार की शाम हर्षवर्धन की पत्नी अपने 14 वर्षीय बेटे को लेकर कहीं चली गई है। बातचीत में हर्षवर्धन की पत्नी ने बताया कि वह अपने मायके में जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें