फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टिकैत की गिरफ्तारी पर थाने का घेराव

विज्ञापन
मुरादनगर थाने पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। सनावद
विज्ञापन
मुरादनगर। ओडिशा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी होने पर सोमवार शाम कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ढींढार गांव निवासी भाकियू के पूर्व जिला प्रवक्ता संजीव चौधरी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे थाने पर पहुंचे। प्रदर्शन कर थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। संजीव चौधरी ने कहा कि अगर राकेश टिकैत को जल्दी नहीं छोड़ा तो पूरे भारत में कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि बीजेपी ने राकेश टिकैत की गिरफ्तारी करवाई है। चेतावनी दी है कि अगर ओडिशा पुलिस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को जल्द रिहा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन होगा। थाना प्रभारी अंकित कुमार से बात करने के बाद कार्यकर्ता धरना समाप्त कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें