फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के महेंद्रा एंक्लेव के रहने वाले अमरदीप शर्मा ने कर्ज से परेशान होकर 13 मार्च की रात पत्नी सोनू और 11 साल के बेटे विनायक की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमरदीप को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल पेपर कटर बरामद कर लिया।
विज्ञापन


अमरदीप ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुद की भी जान देने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने पेपर कटर से अपना भी गला रेतने का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कविनगर ने बताया कि अमरदीप ने पूछताछ में पत्नी और बेटे को किसी प्रकार नशीला पदार्थ देने की बात नहीं कबूल की है। इसकी पुष्टि के लिए दोनों का बिसरा संरक्षित किया गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें