फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेढ़ करोड़ की लूट के मामले में 11 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में पांच दिसंबर 2023 को इंदिरापुरम के एक कारोबारी से हुई डेढ़ करोड़ की लूट के मामले में 11 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। मामले में कविनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में सौरभ सिरोही, नितिन शर्मा, चंद्रवीर उर्फ कलवा, सुनील, दीपक पांचाल उर्फ भीम, जोगेंद्र उर्फ मुकेश उर्फ मुन्ना उर्फ लंबू, शुभम उर्फ पवन उर्फ कटार, सौरभ शर्मा, नकुल, सुखबीर सिंह भाटी और सेवाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में 1.04 करोड़ रुपये बरामद कर 11 बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें