फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 31 वर्ष बाद परिवार से मिला राजू... खुद परिजन को ढूंढने निकला था, बेटे को देख मां की भर आईं आंखें

Wed, 27 Nov 2024 07:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा (गाजियाबाद)

सार

31 साल पहले अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में निकले राजू को परिवार को सुपुर्द कर दिया। एसीपी ने बताया कि खोड़ा थाने पर महिला और कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने राजू को अपना बताया।
विज्ञापन
परिजनों के साथ युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 सालों से लापता राजू को बुधवार शाम उसका परिवार मिल ही गया। राजू का परिवार शहीद नगर में रहता है। खोड़ा थाना पुलिस ने राजू को परिवार से मिलवाया और फिर उसे सुपुर्द कर दिया। इससे पहले राजू अपने परिवार को खोड़ा में तलाश रहा था। मीडिया पर खबर चलने के बाद परिवार खोड़ा थाना पहुंचा था।

विज्ञापन


विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि करीब 31 साल पहले अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में निकले राजू को परिवार को सुपुर्द कर दिया। एसीपी ने बताया कि खोड़ा थाने पर महिला और कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने राजू को अपना बताया। लेकिन राजू परिवार के सदस्यों को पहचान नहीं पा रहा था। इसके बाद राजू के पिता को फोन करके बुलाया। परिवार के सभी सदस्यों ने राजू को पहचान लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें