उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सटे पिलखुवा में एक शख्स के खिलाफ रंगदारी मांगने पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के अंशल गार्डन एंकलेव निवासी अनुराग अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी जान पहचान सर्वोदय नगर निवासी संजय अग्रवाल नामक व्यक्ति से है।
इसी के चलते उसने व्यापार के लिए संजय से 35 लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हे उसके द्वारा वापस किया जा चुका हैं। रुपये देते समय संजय ने दो खाली चैक बतौर सिक्योरिटी लिए थे, जिन्हें उसने कहीं खो जाना बताया था। इस बाबत संजय से लिखकर भी दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि अब संजय उन्ही चैकों के जरिए 20 लाख रुपये की नकदी मांग रही है तथा नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रही है। आरोप है कि इसी के चलते तीन अप्रैल को उसके एवं परिवार के साथ मारपीट भी की गई। थाना पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर सर्वोदय नगर निवासी संजय अग्रवाल के खिलाफ मारपीट और जाने से मारने की धमकी देकर रंगादारी मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।