गोविंदपुरम स्थित 47वी पीएसी में पुलिस भर्ती दौड़ में भाग लेते पुरुष अभ्यार्थी। स्रोत पुलिस
गाजियाबाद। पुलिस भर्ती में दौड़ के दूसरे दिन 1051 अभ्यर्थियों को गोविंदपुरम स्थित 44वीं पीएसी वाहिनी परिसर में बुलाया गया। जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और शामली के 1051 में से 1003 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें से 955 पुरुष अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर ली है।
डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा और सुबह साढ़े पांच बजे से प्रक्रिया शुरू की गई। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने को 25 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को 1051 अभ्यर्थियों में से 48 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 1003 ने दौड़ में भाग लिया। इनमें से 955 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय दौड़ पूर्ण की। जबकि 48 अभ्यर्थी निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने में असफल रहे। शनिवार को भी 1050 पुरुष अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया है।
.....
आवंटित अभ्यर्थी ः 1051
उपस्थित अभ्यर्थी ः 1003
अनुपस्थित अभ्यर्थी ः 48
सफल अभ्यर्थी ः 955
असफल अभ्यर्थी ः 48