फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टप्पेबाजों की तलाश में दिल्ली और राजस्थान पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंस्टाग्राम पर भ्रामक विज्ञापन प्रसारित कर हरियाणा के चकरपुर निवासी तपश दास से 11 लाख की टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों की लोकेशन दिल्ली और राजस्थान में मिली है। पुलिस की टीमें गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। वहीं गिरोह के तीसरे सदस्य को टीम अब तक ट्रेस नहीं कर पाई है। गैंग के दो आरोपी सुशील कुमार और आदर्श को साहिबाबाद पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


तपश दास ने इंस्टाग्राम पर सस्ते दाम में सोना खरीदने का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। आरोपियों ने 100 ग्राम 24 कैरेट सोना 11 लाख रुपये में देने का सौदा किया। सोना लेने के लिए आरोपियों ने उन्हें साहिबाबाद बुलाया लेकिन आरोपी बिना सोना दिए असली नोट की गड्डियों से नकली नोट बदलकर 11 लाख रुपये की चपत लगाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार विज्ञापन नितेश नाम के व्यक्ति की इंस्टाग्राम आईडी से प्रसारित किया जा रहा था। आईपी एड्रेस ट्रेस करने पर राजस्थान की लोकेशन मिली है। वहीं एक अन्य आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि टीमों को अलग-अलग जिलों में रवाना किया गया है, जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें