फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: हियुवा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, दुष्कर्म के आरोपी की मदद का है आरोप

Wed, 20 Aug 2025 07:47 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर

सार

सोशल मीडिया पर दुष्कर्म पीड़िता का फोटो वायरल करने, धमकाने व आरोपी को छिपाने में मदद करने के मामले में बुधवार को तीन थानों की पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन
काकड़ा के घर पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दुष्कर्म पीड़िता का फोटो वायरल करने, धमकाने व आरोपी को छिपाने में मदद करने के मामले में बुधवार को तीन थानों की पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा की तलाश में दबिश दी। बताया गया  कि पुलिस के आने की भनक लगते ही वह घर के पिछले दरवाज़े से फरार हो गया। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सात अगस्त को मोदीनगर निवासी एल्एलबी की छात्रा ने हिन्दु युवा वाहिनी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति पर एक सोसायटी में फ्लैट पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की। लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस सुशील प्रजापति को गिरफ्तार नहीं कर सकी। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी द्वारा 11 अगस्त को  सुशील प्रजापति पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। 16 अगस्त को सुशील प्रजापति को पनाह देने वाले रोहताश उर्फ बबली निवासी गांव नाहल थाना मंसूरी व 18  अगस्त को प्रमोद निवासी मुरादनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

एसीपी लिपि नगायच का कहना है  कि सोशल मीडिया पर दुष्कर्म पीड़िता के फोटो वायरल करने के मामले में आईटी एक्ट व सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने व आरोपी को पनाह देने की धाराएं बढ़ाई गई। विवेचना में आयुष त्यागी काकड़ा निवासी मुरादनगर का नाम भी सामने आया है। आयुष त्यागी की तलाश में बुधवार को पुलिस ने दबिश दी थी।
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस फोर्स ने दी दबिश
बुधवार शाम करीब 4 बजे निवाड़ी, मसूरी, मुरादनगर थाने की पुलिस ने आयुष त्यागी काकड़ा की तलाश में बस स्टैण्ड़ के पास उसके घर पहुंची, पुलिस ने  घर को चारों और घेर लिया और तलाशी अभियान शुरु कर दिया, जबकि आयुष त्यागी की गाडी घर के बाहर खड़ी थी।

मेरा आरोपी से कोई नहीं है वास्ता
आयुष त्यागी काकड़ा का कहना है कि मेरा दुष्कर्म के आरोपी से कोई वास्ता नहीं है, जिसने गलत किया है, हम उसके साथ न पहले थे न अब हैं। जिसने जैसा किया है, वह अपने आप भुगतेगा। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें