फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महंत की तलाश में नौ दिन में चार राज्यों में पुलिस ने दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर शनि मंदिर घाट के महंत मुकेश गोस्वामी को पुलिस नौ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की टीमें महंत की तलाश में अलग-अलग राज्यों व विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। चार राज्यों में उसकी तलाश के लिए पुलिस के अधिकारी डेरा डाले रहे। इतना ही नहीं पुलिस महंत के मोबाइल का अभी तक डाटा भी रिकवर नहीं कर सकी है। पुलिस की जांच सिर्फ घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तक समिति रह गई है।
विज्ञापन


गंगनहर घाट परिसर में महिला चेजिंग रूप ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस को घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर से पांच दिन की रिकार्डिंग मिली है। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीमें महंत की तलाश में दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में विभिन्न जगह दबिश दे चुकी है लेकिन महंत का पता नहीं चल सका। पुलिस अधिकारियों का दावा कर रही है कि महंत को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महंत के पकड़े जाने पर ही कई राज खुलकर सामने आएंगे। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस की टीमें महंत की तलाश में लगी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें